दीपावली से पूर्व भेल भोपाल के ठेका श्रमिकों ने आज वेतन और बोनस भुगतान, ठेकेदारों द्वारा की जा रही रिकवरी रोकने, तथा कोरोना काल में की गई ₹100 की कटौती को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल/श्रमिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा 10 तारीख से पहले वेतन भुगतान के निर्देश देने के बावजूद भेल के ठेकेदारों ने अब तक वेतन नहीं दिया है। वहीं ठेकेदार बबलू मंडल द्वारा मजदूरों से रिकवरी की मांग की जा रही है, जिससे श्रमिकों में आक्रोश है।
इस प्रदर्शन में भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के पदाधिकारी — कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली, अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, दिलदार खान, आरिफ खान, विजय रजक, राजू सिकरवार, लक्की, और अभिषेक राजपूत,ज्ञान सिंह और भेल के कई श्रमिक उपस्थित रहे।
यूनियन ने दीपावली के अवसर पर चेतावनी दी है कि यदि ठेकेदारों की रिकवरी बंद नहीं की गई, समय पर वेतन और बोनस का भुगतान नहीं हुआ, तथा ₹100 की कटौती को पुनः बहाल नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।