साईं निकेतन विद्यालय के बच्चों ने सर्कस शो का लिया आनंद

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर

 

सिराली।

श्री साईं निकेतन विद्या मंदिर के बच्चों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सर्कस शो दिखाने के लिए ले जाया गया। इस दौरान बच्चों ने सर्कस में कलाकारों के रोमांचक करतब, हवाई झूले और हास्य प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके ज्ञान और अनुभव को भी समृद्ध करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्कस जैसी जीवंत प्रस्तुतियों से बच्चों में रचनात्मकता, साहस और टीम भावना का विकास होता है।

बच्चों ने भी सर्कस के विभिन्न कार्यक्रमों को देखकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।