आशा कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मेलन, श्रीमंत महाराज साहब ने दिया पूर्ण आश्वासन

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

अशोकनगर। भोपाल 

अशोकनगर जिले में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमंत महाराज साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ता बहनों को पूर्ण रूप से आश्वासन देते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सदैव आशा कार्यकर्ता बहनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी हर सुख-दुख में भागीदार है और उनके हितों की चिंता हमेशा की जाती रहेगी।

यह कार्यक्रम पार्टी अध्यक्ष एवं आशाओं का सहयोगी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवाह श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में जिले भर से आईं आशा कार्यकर्ता बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी आवाज़ को मजबूती से उठाया।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमंत महाराज साहब ने सभी आशा बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार उनके योगदान को सम्मानपूर्वक स्वीकार करती है।