छठ पूजा उत्सव: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बच्चों को मिठाई-फटाखे, महिलाओं को साड़ियाँ वितरित कीं, निगमकर्मियों को किया सम्मानित
छठ पूजा उत्सव: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बच्चों को मिठाई-फटाखे, महिलाओं को साड़ियाँ वितरित कीं, निगमकर्मियों को किया सम्मानित
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा भव्य साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य मंत्री एवं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने विशेष रूप से सहभागिता निभाई। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को मिठाई और फटाखे वितरित किए, वहीं महिलाओं को साड़ियों का उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। नगर निगम में कार्यरत महिलाओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस आयोजन का नेतृत्व समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, स्थानीय नागरिक, एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। छठ पूजा की इस सामूहिक भक्ति और सामाजिक समर्पण की भावना ने नगर में उल्लास और एकता का वातावरण बना दिया इस अवसर पर वार्ड 56 के पार्षद नीरज सिंह बीएचपी के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह कामेश्वर सिंह जेपी प्रसाद अभिजीत सिंह सूरज प्रताप सिंह संदीप सिंह विनय सिंह अवधेश सिंह किशन बंजारे प्रिया यादव रिंकू ओझा मीरा सिंह सीमा पटेल आदि
