सार्थक दिवाली — अंधेरों से उजियाले की ओर एक संवेदनशील पहल

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल, दीपों के इस पावन पर्व दीपावली को केवल रोशनी और उत्सव तक सीमित न रखते हुए, समाज के प्रति अपने दायित्वों को याद दिलाने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। *एसोसिएशन ऑफ भोपाल रियल्टर्स* — भोपाल का एकमात्र पंजीकृत और प्रतिष्ठित रियल एस्टेट ब्रोकरेज संगठन, ने इस वर्ष *“सार्थक दिवाली”* मनाने का अनूठा प्रयास किया।

संगठन के *सामाजिक सरोकार प्रमुख- श्री लव राजपाल* के नेतृत्व में सदस्यों ने *नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड* होशंगाबाद रोड, भोपाल के हॉस्टल में निवासरत नेत्रहीन एवं नि:शक्त बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चों को उपहार, मिठाइयाँ एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। संगठन के सदस्यों द्वारा स्वैच्छिक दान के माध्यम से इस सामाजिक कार्य को मूर्त रूप दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता ने कहा “दीपावली की सार्थकता तभी है जब हम अपने जीवन की रोशनी को समाज के अंधेरों में बाँटें। सच्चा उत्सव वही है जो दूसरों के जीवन में भी प्रकाश फैलाए।”

*सामाजिक सरोकार प्रमुख- *श्री लव राजपाल* ने जानकारी दी कि एसोसिएशन निरंतर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहा है। इससे पूर्व 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान भी संचालित किया गया था।

सार्थक दिवाली” कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें कमलेश त्रिपाठी, दिलीप सिंह बॉबी, समीर मनोचा, चेरियन थॉमस, विनोद सिटोके,अरुण यादव, प्रवीण रावल, अनुराग सक्सेना सुगंध गुप्ता, जीत मेहता, रवि मिश्रा, अनिल नेमा, अरुण यादव, दिनेश विश्वकर्मा, समीर मनोचा, संजय दत्ता, अक्षय सक्सेना, संजय विश्वकर्मा, रेनू बरनवाल, सुरेश केसवानी एवं अन्य सदस्य शामिल थे।

 

दीपावली का यह उत्सव केवल घरों को नहीं, बल्कि दिलों को भी रोशन करने वाला रहा।

एसोसिएशन ऑफ भोपाल रियल्टर्स ने यह संदेश दिया कि दीप जलाना ही पर्याप्त नहीं, यदि हम किसी के जीवन में प्रकाश पहुँचा सकें — वही है सार्थक दीपावली।