“वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपलानी द्वारा 1844 हस्ताक्षर फॉर्म जमा

 

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

भोपाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चल रहे देशव्यापी अभियान “वोट चोर गद्दी छोड़ – हस्ताक्षर अभियान” के तहत,

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपलानी, भोपाल शहर द्वारा बड़े उत्साह के साथ जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपलानी के अध्यक्ष श्री टी. आर. गहलोत ने अपने सभी कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आम नागरिकों से संपर्क कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए हस्ताक्षर एकत्र किए।

इस अभियान के अंतर्गत कुल 1844 हस्ताक्षर फॉर्म संकलित कर जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल (शहर) कार्यालय में जमा किए गए।

 

श्री टी. आर. गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि - 

 *“राहुल गांधी जी सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि विचारधारा का नाम हैं। वे उन आम नागरिकों की आवाज़ हैं जो अन्याय और असमानता के खिलाफ खड़े हैं।”*

 

 

उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान देश के हर नागरिक तक कांग्रेस पार्टी के लोकतांत्रिक संदेश को पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। श्री गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जाहिद अली जी ब्लॉक उपाध्यक्ष अशरफ अली जी मंडलम अध्यक्ष मो. अकरम जी पूर्व मंडलम अध्यक्ष सतीश कनौजिया जी जिला कांग्रेस कमेटी राहुल सेन जी पूर्व पार्षद प्रत्याशी विजयसिंह चंदेल जी वार्ड अध्यक्ष राजेश पाल जीवार्ड अध्यक्ष किशन भाटी जी जिला कांग्रेस कमेटी बलराम लोधी जी ब्लॉक उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव जी मजहर बैग जी मेहमूद खान जी देवेन्द्र प्रताप गहलोत मुन्ना लाल अहिरवार जी राजेश अहिरवार जी शाहीद खान जी अब्दुल वाहिद खान जी मनोज राज जी राज सिंह जी महेंद्र अहिरवार जी आदि