वाल्मीकि समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर समता समाधान पार्टी ने दी चेतावनी, पीड़ितों को मिलेगा न्याय
वाल्मीकि समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर समता समाधान पार्टी ने दी चेतावनी, पीड़ितों को मिलेगा न्याय
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। समता समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पवार ने वाल्मीकि समाज पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। राजधानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी हमारे समाज के एक महत्वपूर्ण वर्ग को बार-बार अपमान, अन्याय और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। अब यह और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
इस अवसर पर अशोक पवार के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विक्रम सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, अशोक और नितिन भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में इस मुद्दे को लेकर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
अशोक पवार ने कहा:"समता समाधान पार्टी सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ने के लिए बनी है। हम वाल्मीकि समाज के साथ खड़े हैं और हर जिले में इस मुद्दे को लेकर जनआंदोलन खड़ा करेंगे।"
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो समता समाधान पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रमुख बिंदु:
वाल्मीकि समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर अशोक पवार की कड़ी प्रतिक्रिया
दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग
समता समाधान पार्टी जल्द शुरू करेगी प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान
सभी जिलों में वाल्मीकि समाज की सुरक्षा और अधिकारों के लिए संगठन सक्रिय करेगा मोर्चा
