भोपाल: व्यापारी से 1.21 लाख का मोबाइल झपट कर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, पुलिस जुटी तलाश में
भोपाल: व्यापारी से 1.21 लाख का मोबाइल झपट कर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, पुलिस जुटी तलाश में
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल, 17 अक्टूबर।
राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फरियादी विनोद तेंदवानी, निवासी अलकापुरी, , के साथ 9 अक्टूबर 2025 की सुबह यह घटना घटी, जब दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनका महंगा सैमसंग अल्ट्रा 25 मोबाइल फोन (कीमत ₹1,21,000) छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना को लेकर गोविंदपुरा थाना में अपराध क्रमांक 634/2025, धारा 304 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
व्यापारी से लूट, इलाके में फैली दहशत
फरियादी विनोद तेंदवानी एक व्यापारी हैं और घटना के समय वे अपने निजी कार्य से बाहर निकले थे। तभी अचानक दो युवक बाइक पर आए और झपट्टा मारकर उनका महंगा मोबाइल फोन छीन ले गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
पुलिस जुटी जांच में, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चश्मदीदों से मिले हुलिये के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा भी किया गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना स्थल या आसपास संदिग्ध बाइक सवारों को देखा हो, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
