नग नहीं, ग्रहों की सच्ची पूजा लाएगी सुख-समृद्धि: दीपावली पर ज्योतिषाचार्य विनोद गौतम की विशेष सलाह इस विषय पर हेडलाइंस 24 न्यूज़ चैनल के संपादक संतोष योगी ने ज्योतिषी मठ संस्थान के संस्थापक और वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित श्री विनोद गौतम जी से विशेष चर्चा
नग नहीं, ग्रहों की सच्ची पूजा लाएगी सुख-समृद्धि: दीपावली पर ज्योतिषाचार्य विनोद गौतम की विशेष सलाह इस विषय पर हेडलाइंस 24 न्यूज़ चैनल के संपादक संतोष योगी ने ज्योतिषी मठ संस्थान के संस्थापक और वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित श्री विनोद गौतम जी से विशेष चर्चा
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। दीपावली के शुभ अवसर पर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि कैसे लाई जा सकती है, इस विषय पर हेडलाइंस 24 न्यूज़ चैनल के संपादक संतोष योगी ने ज्योतिषी मठ संस्थान के संस्थापक और वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित श्री विनोद गौतम जी से विशेष चर्चा की।
चर्चा के दौरान पंडित गौतम जी ने स्पष्ट कहा कि केवल नग पहनने से ग्रह प्रसन्न नहीं होते। उन्होंने बताया कि आजकल कुछ लोग नग का डर दिखाकर लोगों को भ्रमित करते हैं और उन्हें आर्थिक व मानसिक संकट में डाल देते हैं।
“असल में ग्रहों की वास्तविक पूजा, मंत्रों के जाप और उचित कर्म ही उन्हें प्रसन्न करने का सही उपाय है,” उन्होंने कहा।
पंडित गौतम जी ने बताया कि दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि आत्मा और ग्रहों को शुद्ध करने का भी सर्वोत्तम समय होता है।
“यदि व्यक्ति इस समय अपने कर्म, आचरण और आराधना को सही दिशा में ले जाए, तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आते हैं,” उन्होंने जोड़ा।
पंडित गौतम जी की दीपावली के लिए विशेष सलाह:
ग्रह शांति यज्ञ कराना लाभकारी रहेगा।
नवग्रह मंत्रों का नियमित जाप करें।
सच्चे मन से पूजा करें और संयमित जीवनशैली अपनाएं।
नग पहनने से पहले किसी अनुभवी एवं ईमानदार ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि ऐसे कथित ज्योतिषियों से सतर्क रहें जो भय दिखाकर नग बेचते हैं।
“ज्योतिष एक विज्ञान है, डर का साधन नहीं,” पंडित गौतम जी ने अंत में कहा।
