कार्य में तत्पर— हातोद नगर परिषद के पार्षदों ने खुद उठाया जिम्मा, हटाए अवरोध और कराया सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ
कार्य में तत्पर— हातोद नगर परिषद के पार्षदों ने खुद उठाया जिम्मा, हटाए अवरोध और कराया सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ
संतोष योगी की खबर
99932 68143
हातोद। नगर परिषद हातोद में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए उपाध्यक्ष रवि धारा सिंह कुशवाह एवं वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद नेहा महेश चौधरी ने सड़क निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को स्वयं दूर किया।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 8 में सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण कार्य जारी था, किंतु रास्ते पर पड़े बड़े-बड़े पत्थर और एक गिरा हुआ बिजली का खंभा कार्य में अवरोध बन रहे थे।
ऐसे में दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी टीम और स्थानीय साथियों के साथ मिलकर स्वयं पत्थरों और बिजली के खंभे को हटाया, जिससे कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सका।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्षद रवि धारा सिंह कुशवाह और नेहा महेश चौधरी सदैव क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय रहते हैं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए स्वयं मैदान में उतरते हैं।
जनता ने उनके इस जज्बे और तत्परता की सराहना की।
