मानवता की मिसाल पेश की – ईमानदारी और सद्भाव का अद्भुत उदाहरण

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता — संजय योगी की खबर

 

सिराली/बांसपानी।

आज के समय में जहां ईमानदारी धीरे-धीरे दुर्लभ होती जा रही है, वहीं सिराली के व्यापारी श्री श्याम जी माहेश्वरी ने मानवता और सच्चाई की मिसाल पेश की है जानकारी के अनुसार, किसान श्री जागेश्वर ने अपनी सोयाबीन की फसल मंडी में विक्रय की थी, जिसे माहेश्वरी मार्केटिंग द्वारा खरीदा गया। कुल ₹69,597 की राशि का भुगतान किया गया। कुछ समय पश्चात किसान ने बताया कि उसकी राशि में ₹50,000 की एक गड्डी कम है।

इस पर व्यापारी श्री श्याम जी माहेश्वरी ने बिना कोई संकोच के कहा कि आप घबराइए नहीं, हमारे यहां कैमरे लगे हुए हैं, हम सुबह फुटेज देखकर पता लगा लेंगे कि राशि कहां गिरी है।”

अगले दिन जब दुकान खोली गई तो ₹50,000 की गड्डी खाद की बोरी के पास पड़ी हुई मिली। तत्पश्चात श्री माहेश्वरी ने बसपानी के किसान को फोन कर बुलाया और गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में पूरी राशि किसान को लौटाई।

यह राशि झोले में रखते समय नीचे गिर गई थी।

कृषक श्री जागेश्वर ने श्री माहेश्वरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

गणमान्य नागरिक वेदप्रकाश शर्मा एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में इस कार्य की सभी ने सराहना की और कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में ईमानदारी और मानवता की भावना को जीवित रखते हैं।

अंत में श्री श्याम जी माहेश्वरी ने सभी कृषक बंधुओं से आग्रह किया कि भुगतान प्राप्त करते समय सावधानी रखें, काउंटर पर ही राशि दो बार गिन लें ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।”

मानवता की यह मिसाल समाज में विश्वास और सच्चाई की शक्ति को पुनः स्थापित करती है।