धनतेरस पर परंपरा निभाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे दरवेश भंडार, की शुभ खरीदारी

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल, 18 अक्टूबर 2025 — धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी न्यू मार्केट स्थित प्रसिद्ध दरवेश भंडार पहुंचकर पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री की खरीदारी की।

 

हर वर्ष की तरह इस बार भी मंत्री जी ने स्थानीय बाजार से खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया और आमजन को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की प्रेरणा दी। न्यू मार्केट क्षेत्र में मंत्री जी की उपस्थिति से उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय दुकानदारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा, "धनतेरस सुख, समृद्धि और आरोग्य का प्रतीक है। मैं चाहता हूं कि हर घर में लक्ष्मी जी और धन्वंतरि भगवान का वास हो।"

 

बाजार में लोगों ने मंत्री जी के साथ सेल्फी ली और उनका सादगीपूर्ण व्यवहार देखकर खासे प्रभावित नजर आए।

 

दरवेश भंडार के संचालकों ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान वर्षों से यहां धनतेरस की खरीदारी करने आते रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनके व्यापार को बल मिलता है, बल्कि अन्य लोगों को भी स्थानीय उत्पाद अपनाने का संदेश जाता है।

इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान सहित लिल्ली अग्रवाल उपस्थित थे