मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण योजना के तहत सीसी रोड निर्माण कार्य जारी
मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण योजना के तहत सीसी रोड निर्माण कार्य जारी
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
हरदा/सिराली।
मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में साईं निकेतन स्कूल से मुहाड़िया रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह कार्य मानस कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत ₹63.86 लाख है।
नगर परिषद अध्यक्ष अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जयंत वर्मा, नगर परिषद कर्मचारी श्री हरि ओम गौर एवं श्री रविंद्र चाबड़ा उपस्थित रहे।
