अंधेरे में डूबी बादीखेड़ी: दीपावली पर भी नहीं जल पाए घरों के दीये, पाच दिन से ट्रांसफार्मर खराब
अंधेरे में डूबी बादीखेड़ी: दीपावली पर भी नहीं जल पाए घरों के दीये, पाच दिन से ट्रांसफार्मर खराब
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के ग्राम बादीखेड़ी के निवासियों के लिए इस बार दीपावली खुशियों की नहीं, अंधेरे की सौगात लेकर आई है। जब पूरा देश दीपों की रोशनी में नहाया हुआ है, तब इस गांव के लोग बीते पांच दिनों से बिजली के इंतजार में हैं। गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से यहां अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों की दिवाली फीकी पड़ गई है।
गांव के निवासी विनोद अहिरवार ने बताया कि "यह दीपावली हमारे लिए अंधेरे वाली दीपावली है। न बिजली है, न रोशनी, और न ही कोई सुनवाई। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।"
ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि गांव में बिजली बहाल हो सके और वे भी बाकी देश की तरह दीयों का त्योहार मना सकें।
प्रशासन की चुप्पी, ग्रामीणों की नाराजगी
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद न तो बिजली विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे और न ही कोई जवाब मिला। अब देखना होगा कि कब तक प्रशासन नींद से जागता है और इस गांव की अंधेरी दिवाली को रोशनी में बदलता है।
