दीपावली पर ईसाई समाज को मिली नई सौगात: गोविंदपुरा चर्च में डी-फ्रिज की सुविधा शुरू
दीपावली पर ईसाई समाज को मिली नई सौगात: गोविंदपुरा चर्च में डी-फ्रिज की सुविधा शुरू
भोपाल से संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल, गोविंदपुरा। दीपावली के पावन अवसर पर ईसाई समाज को एक महत्वपूर्ण सुविधा का तोहफा मिला है। गोविंदपुरा सिक्योरिटी लाइन स्थित चर्च में अब डी-फ्रिज की सुविधा उपलब्ध हो गई है। चर्च के फादर अनिल मार्टिन ने मीडिया से चर्चा करते हुए जानकारी दी कि पहले चर्च में डी-फ्रिज की सुविधा नहीं थी, जिससे किसी मृत्यु की स्थिति में शव को सुरक्षित रखने के लिए अन्य जगहों से डी-फ्रिज मंगवाना पड़ता था।
फादर अनिल ने बताया कि कई बार परिजन दूरदराज से आते हैं और अंतिम दर्शन तक समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में शव को सुरक्षित रखने की आवश्यकता होती है, जो अब इस नई सुविधा से पूरी हो सकेगी।
उन्होंने इस सुविधा के लिए समस्त ईसाई समाज को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। यह सुविधा अब पूरे ईसाई समुदाय के लिए उपलब्ध रहेगी और किसी भी आपात स्थिति में बड़ी राहत प्रदान करेगी।
दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए फादर अनिल मार्टिन ने कहा कि यह पर्व शांति और प्रकाश का प्रतीक है और हमें इसी भावना के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए।
