समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश प्रेषक: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव
समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश
प्रेषक: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव
संतोष योगी की खबर
99932 68143
विषय: छतरपुर में आदिवासी युवक उमेश पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई बर्बर मारपीट — मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अत्यंत शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आदिवासी युवक उमेश को भाजपा के एक नेता द्वारा बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वह युवक बार-बार माफी मांग रहा है, परंतु उसके साथ अत्याचार जारी रहता है।
यह घटना न केवल एक व्यक्ति पर हिंसा है, बल्कि यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था और शासन की संवेदनहीनता का प्रतीक बन गई है।
आज पूरे प्रदेश में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो चुका है, जहां सत्ता पक्ष के प्रभावशाली लोगों को किसी भी कानून का भय नहीं रह गया है।
“यह घटना साबित करती है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि सत्ता का डर चल रहा है। भाजपा के शासन में PDA वर्ग (पिछड़ा, दलित, आदिवासी) के लोगों पर अत्याचार आम बात बन गया है। सरकार की चुप्पी ही सबसे बड़ा अपराध है।”
समाजवादी पार्टी मांग करती है कि —
1. छतरपुर की इस घटना में शामिल दोषियों पर तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
2. पीड़ित आदिवासी युवक को सरकारी मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।
3. छतरपुर के कलेक्टर एवं एसपी इस पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लें और निष्पक्ष जांच करवाएं।
4. यदि 48 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो समाजवादी पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
समाजवादी पार्टी स्पष्ट करती है कि वह दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी। किसी भी निर्दोष पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
