गरीब बच्चों संग मनाई जाएगी दीपावली — मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन का सराहनीय आयोजन
गरीब बच्चों संग मनाई जाएगी दीपावली — मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन का सराहनीय आयोजन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन, कार्यालय भोपाल के तत्वावधान में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन Sec. J-26, HIG, शारदा नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्यानगर, भोपाल में दोपहर 2:00 बजे से आरंभ होगा।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. श्रीकांत अवस्थी, प्रदेश संरक्षक पंडित राकेश चतुर्वेदी, एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण द्विवेदी उपस्थित रहेंगे। ये सभी पदाधिकारी मिलकर गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाएंगे। बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए जाएंगे ताकि वे भी खुशियों के इस त्योहार में शामिल हो सकें।
संगठन ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस सामाजिक पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और दोपहर 2:00 बजे तक स्थल पर पहुंचें।
स्थान: Sec. J-26, HIG, शारदा नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्यानगर, भोपाल
दिनांक: 20 अक्टूबर 2025
समय: दोपहर 2:00 बजे
संपर्क: 9589167236, 9893656500, 9425004759
