जरूरतमंदों संग मनाई दिवाली – सक्सेसफुल डे फाउंडेशन की मानवीय पहल

 

भोपाल। संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

दीपावली के पावन अवसर पर सक्सेसफुल डे फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटने का सराहनीय कार्य किया। फाउंडेशन द्वारा आयोजित कपड़े, मिठाई, फटाके एवं दिए वितरण कार्यक्रम में समाजसेवा की मिसाल पेश की गई।

 

इस विशेष पहल में रुचि लाइफ केप्स की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में कपड़े दान किए। फाउंडेशन की टीम ने इन कपड़ों को सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों में वितरित किया। सभी कपड़े अच्छी गुणवत्ता के थे, जिन्हें पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

सक्सेसफुल डे फाउंडेशन की टीम ने न केवल वस्त्र बल्कि मिठाई, पटाखे और दीपक भी अपने हाथों से वितरित किए। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा —

 

हमें गर्व है कि हमने दिवाली के शुभ अवसर पर समाज के वंचित वर्ग तक पहुँचकर उनकी सहायता की। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।”

 

 

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्सेसफुल डे फाउंडेशन के सदस्य —

शरद मासतकर (संचालक), मोहित परिहार, राकेश विश्वकर्मा, पूनम चौरसिया, अन्नु मेहरा, प्राची सिंह, सत्यम ठाकुर, वरुण सूर्यवंशी, नितेश मेहरा, संजय माणिक, देवेश टीकारे, साहिल मिश्रा, अरविंद खोबरे, सागर तेजवानी, सुदीप सिंह — की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इस तरह फाउंडेशन ने समाजसेवा और मानवता का उज्जवल उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिवाली की असली भावना — “खुशियाँ बाँटने की” — को साकार किया।