गोविंदपुरा में छठ पूजा की तैयारियाँ पूरी, संस्कृतिक उत्सव समिति ने बेदी निर्माण कार्य किया संपन्न
गोविंदपुरा में छठ पूजा की तैयारियाँ पूरी, संस्कृतिक उत्सव समिति ने बेदी निर्माण कार्य किया संपन्न
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में छठ पूजा के पावन अवसर पर संस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा बेदी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोविंदपुरा में भव्य छठ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक बंधु शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। छठ घाट की सफाई, विद्युत व्यवस्था, जल प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
समिति ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि छठ महापर्व को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण और भव्य रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रिया यादव, अनीता, रिंकल यादव, विनय यादव, जितेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सुरेश प्रसाद सहित अनेक महिलाएँ एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छठ पूजा की तैयारियाँ अब पूरी, श्रद्धालु उत्साह से कर रहे हैं इंतज़ार सूर्योपासना के इस महापर्व का।
