महाकाल मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति – सूरज गौतम का नया एल्बम 'हिंदू असलर' लॉन्च, यूट्यूब व गूगल पर उपलब्ध
महाकाल मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति – सूरज गौतम का नया एल्बम 'हिंदू असलर' लॉन्च, यूट्यूब व गूगल पर उपलब्ध
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल महाकाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले उभरते हुए गायक और संगीत सितारे सूरज गौतम ने अपना नया एल्बम ‘हिंदू असलर’ लॉन्च कर दिया है। यह एल्बम आज के समय में सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
‘हिंदू असलर’ अब गूगल, यूट्यूब समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसे सुनने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एल्बम की थीम धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को समर्पित है, जो आज के दौर में एक प्रेरणादायक संदेश देती है।
सूरज गौतम इससे पहले भी कई लोकप्रिय एल्बम्स में अपनी गायकी का जलवा दिखा चुके हैं। उनके पिछले गीतों ने मनोरंजन जगत में धूम मचाई थी और श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाई थी। युवा पीढ़ी के बीच उनकी आवाज़ और संगीत की स्टाइल तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
महाकाल मोशन पिक्चर्स, जो सामाजिक सरोकार और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है, इस एल्बम को लेकर काफी आशान्वित है।
सूरज गौतम ने एल्बम के लॉन्च पर कहा:>
"हिंदू असलर सिर्फ एक म्यूज़िक एल्बम नहीं, बल्कि एक सोच है। यह गीत उन मूल्यों की बात करता है जो हमें जोड़ते हैं, न कि तोड़ते हैं। उम्मीद है कि लोग इसे न केवल सुनेंगे, बल्कि इसकी भावना को भी अपनाएंगे।"
फैंस सूरज की इस नई पेशकश को खूब सराह रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर उत्साह साफ नज़र आ रहा है।
