झुग्गी बस्ती क्षेत्र में मनाई दीपावली – बाल केयर आश्रम के बच्चों संग खिली मुस्कानें

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल। दीपावली के पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा झुग्गी बस्ती क्षेत्र में स्थित बाल केयर आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिवडॉ श्रीकांत अवस्थी, संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, डॉ. आरती नामदेव एवं कृष्ण मोहन अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

 

सभी पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ दीप जलाकर और पटाखे फोड़कर दीपावली का आनंद लिया। बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और उनके चेहरों पर खुशी की चमक देखने लायक थी।

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ श्रीकांत अवस्थी ने बच्चों को दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व समझाते हुए बताया कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

वहीं राकेश चतुर्वेदी ने बच्चों को जीवन में संस्कारों के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिए और बाल केयर सेंटर के सदस्यों से आग्रह किया कि वे बच्चों के चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान दें।

 

अंत में सभी ने बच्चों के साथ मिलकर दीप जलाए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस पहल से झुग्गी बस्ती क्षेत्र में दीपावली की रौनक दोगुनी हो गई और बच्चों के चेहरों पर खुशियों की नई रोशनी खिल उठी।