सिराली में फुटकर व्यापारी महासंघ ने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत शाह से समर्थन मांगा — 7 सूत्री मांगों को लेकर होगा धरना-प्रदर्शन

 

सिराली (जिला हरदा)। संवाददाता: संजय योगी

 

नगर परिषद सिराली के फुटकर व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। फुटकर व्यापारी महासंघ, तहसील सिराली, जिला हरदा ने क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह (टिमरनी विधानसभा क्षेत्र) से अपनी 7 सूत्री मांगों के समर्थन की अपील की है। महासंघ ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में व्यापारियों को कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है और इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

 

महासंघ की 7 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

1,प्रधानमंत्री स्वीकृत ऋण योजना की जानकारी प्रत्येक व्यापारी तक पहुँचाई जाए।

 2,न्यू मार्केट एवं घूमती बाजार व्यवस्था शीघ्र लागू की जाए।

3,बाजार क्षेत्र में सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

4,नगर परिषद द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए।

5,बाजार क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारू की जाए।

 6,बाजार क्षेत्र में वैरी कटिंग कर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर की जाए।

7,पुलिस लाइन जाली समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

महासंघ के अध्यक्ष शेख असलम एवं मीडिया प्रभारी शिवम सोनी ने बताया कि ये मांगें व्यापारियों के जीवन-यापन से जुड़ी हैं और लंबे समय से नजरअंदाज की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अभिजीत शाह क्षेत्र के विकास और व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, इसलिए उनसे समर्थन की अपेक्षा की गई है।

व्यापारी चेतावनी देते हैं कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो महासंघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

महासंघ के पदाधिकारी:

अध्यक्ष: शेख असलम | उपाध्यक्ष: महेंद्र मालवीय | प्रभारी: शिवम सोनी, शिवदिन कुशवाह, मोहन कुशवाह

आदि उपस्थित रहे