सिराली में दीपावली पर फुटकर व्यापारियों से मनमानी वसूली का आरोप, विधायक ने लिया संज्ञान
सिराली में दीपावली पर फुटकर व्यापारियों से मनमानी वसूली का आरोप, विधायक ने लिया संज्ञान
सिराली (जिला हरदा) –संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली/दीपावली जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जहाँ छोटे फुटकर व्यापारी अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए फुटपाथ पर दुकान लगाकर मेहनत कर रहे हैं, वहीं नगर परिषद सिराली पर इनसे मनमानी कर वसूली के आरोप सामने आए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारी किसी से ₹10, किसी से ₹20, तो किसी से ₹30 और ₹40 तक वसूली कर रहे हैं। कई जगह बिना रसीद दिए पैसा वसूलने की भी शिकायतें मिली हैं।
नगर परिषद के कर्मचारियों से जानकारी लेने का प्रयास करने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया। नगर परिषद सिराली के सीएमओ जयंत वर्मा का कहना है कि छोटी दुकानों से ₹10 और बड़ी दुकानों से ₹20 शुल्क लिया जा रहा है। बाहर से आने वाले व्यापारियों से ₹20 की रसीद काटी जाती है। उन्होंने बताया कि रसीद “फिट के हिसाब” से बनाई जा रही है, लेकिन कुछ जगह झाड़ू वाले जैसे छोटे विक्रेता से भी ₹30 की रसीद बन गई।
हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि वास्तविकता इससे अलग है और उनसे ₹30 से ₹40 तक वसूली की जा रही है, जिससे वे बेहद नाराज़ हैं। फुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष शेख असलम और मीडिया प्रभारी शिवम सोनी ने बताया कि नगर परिषद की कुछ रसीदें बिना साइन किए और पैसे डाले कचरे में पड़ी मिलीं।
व्यापारियों ने पारदर्शी व्यवस्था लागू करने और मनमानी वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस मामले में शेख असलम और शिवम सोनी ने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत शाह से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
विधायक अभिजीत शाह ने नगर परिषद के रसीद को देखा और तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर परिषद सीएमओ जयंत वर्मा से बात कर कहा कि यह क्या हो रहा है, इसकी पूरी जांच हो।
सूत्रों के अनुसार, कुछ स्थानों पर जब मीडिया पहुँची, तो कर्मचारियों ने रसीदें वापस लेने और वहाँ से भागने की कोशि
श भी की।
