गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 800 गौमाताओं की सेवा कर रहे संचालक ने जताया गौरव
गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 800 गौमाताओं की सेवा कर रहे संचालक ने जताया गौरव
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल, कोफ्ता बायपास। श्री महामृत्युंजय गौशाला परिसर में गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने भाग लिया और गोवर्धन पूजन का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व बताया।
गौशाला के संचालक श्री बृजेश व्यास 'पप्पू भाई' ने कहा, "मैं अपने आप को धन्य मानता हूं कि मुझे 800 गौमाताओं की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।"
कार्यक्रम में विशेष रूप से एमआईसी सदस्य एवं पार्षद जितेन्द्र शुक्ला, सुरेंद्र वाटिका, मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाल छाया ठाकुर, ममता मनोज, बी शक्ति राव, उर्मिला मौर्य पार्षद नीरज सिंह विश्वकर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष अजय शर्मा आलोक निशा गर्ग राजकुमार गोदिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ जिला कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं गौसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूजन के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया और गौमाताओं की पूजा कर सेवा का संकल्प लिया गया। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
