टैलेंट ऑफ इंडिया ट्रस्ट व ड्रीम सोशल वेलफेयर कौशल विकास संगठन रजिNGO पर विश्वकर्मा, व श्री कृष्ण गोवर्धन किया पुजन
टैलेंट ऑफ इंडिया ट्रस्ट व ड्रीम सोशल वेलफेयर कौशल विकास संगठन रजिNGO पर विश्वकर्मा, व श्री कृष्ण गोवर्धन किया पुजन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
नरेला के बांकनेर में गैर सरकारी संगठन टैलेंट ऑफ इंडिया ट्रस्ट व ड्रीम सोशल वेलफेयर कौशल विकास संगठन रजिNGO की विश्वकर्मा, व श्री कृष्ण गोवर्धन पुजन इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने सभी सिलाई मशिनो और कंप्यूटरों की साफ सफाई कर पुजा की और भगवान विश्वकर्मा जी और श्रीकृष्ण गोवर्धन भगवान जी का पुजन किया व सभी को मिठाईयाँ बाटी ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नरेला विकास संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एन डी अरोडा, सी आई एस एफ के पूर्व इंस्पेक्टर व संस्था के उपाध्यक्ष ताराचंद बंसल, एक्शन इंडिया नरेला संवाददाता सुनील कुमार, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता राजकुमार योगी, सोनिया दीपचंद बंसल, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी लक्ष्मी देवी, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश सिंह योगी जी ने सभी आए हुए अतिथियों का पुष्पमालाओ से स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए।
संस्था पांच वर्षों से गरीब असहाय अशिक्षित व अप्रशिक्षित महिलाओं के प्रशिक्षण और पढ़ाई लिखाई और कंप्यूटर का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के अभियान में लगी है। दिन का हर महिला और हर बच्चे को निशुल्क भोजन कराया जाता है। साथ ही क्षेत्र में सफाई अभियान, जल बचाओ अभियान, पेड़ पौधे लगाकर परियावर्ण अभियान में लगे हुए हैं।
संस्था अपने देश और सनातन संस्कृति के बारे में आने वाली पीढ़ी को समय-समय पर अवगत कराने की जिम्मेदारियों को निभाती
रहती है।
