भाई दूज का पर्व चौरसिया परिवार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
भाई दूज का पर्व चौरसिया परिवार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
संतोष योगी की खबर
मो. 9993268143
भोपाल। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व शहर के चौरसिया परिवार में अत्यंत हर्षोल्लास और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर सतीश चौरसिया ने बताया कि भाई दूज केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में यह परंपरा वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है, जिसमें बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करती है।
कार्यक्रम के दौरान परिवार के सभी सदस्य एकत्र हुए और भाई दूज की खुशियाँ, मिठाइयाँ और आशीर्वाद एक-दूसरे के साथ साझा किए। पूरे परिवार में उल्लास और प्रेम का माहौल बना रहा।
