आशीष उषा अग्रवाल पुनः बने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी — कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल हेडलाइंस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में पुनः प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

 

भोपाल जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता ने सर्वप्रथम कार्यालय पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री अग्रवाल को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक श्री महेंद्र दवे ने भी बधाई देकर अपनी खुशी व्यक्त की।

 

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आशीष उषा अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा का मीडिया प्रबंधन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।