छठ पूजा के अवसर पर संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

 

 संतोष योगी की खबर | संपर्क: 99932268143

 

भोपाल।

छठ पूजा के पावन अवसर पर संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा भोपाल शहरवासियों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप दिनांक 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सैर-सपाटा घाट, भोपाल में आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य छठ पर्व में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से पूजा के दौरान बच्चों द्वारा चलाए जाने वाले पटाखों से संभावित दुर्घटनाओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी कैंप में उपलब्ध रहेगी।

 

इसके साथ ही मानवाधिकार जागरूकता को बढ़ाने के लिए ब्यूरो की टीम द्वारा उपस्थित लोगों को मानवाधिकारों की जानकारी और उनके संरक्षण के उपायों के बारे में भी बताया जाएगा।

 

यह आयोजन समाजसेवा और जनजागरूकता की दिशा में संस्था का सराहनीय प्रयास है, जो छठ पर्व की श्रद्धा और सेवा भावना दोनों को एक साथ जोड़ता है।