भव्य तैयारी के साथ बरखेड़ा भेल में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव समिति कर रही घाट सजावट, हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना
भव्य तैयारी के साथ बरखेड़ा भेल में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव समिति कर रही घाट सजावट, हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। इस वर्ष भी छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव समिति, बरखेड़ा भेल द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर घाट पर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु छठ माई की पूजा-अर्चना के लिए घाट पर पहुंचेंगे। समिति की सुव्यवस्थित तैयारियों और आकर्षक सजावट के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में हर वर्ष बढ़ोतरी देखी जा रही है।
समिति अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि यह पर्व भगवान सूर्य की आराधना का प्रतीक है और इसे करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा का यह आयोजन अब केवल बिहार और पूर्वी राज्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
राजेश्वर सिंह ने आगे बताया कि इस आयोजन में माननीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, नगर निगम, भेल प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए सभी विभाग सक्रिय हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी वीरेंद्र तिवारी, अवधेश सिंह, अभिजीत सिंह, जेपी प्रसाद, प्रिय यादव, गिरि बाबा, विनय सिंह, विकास मेहरा, अनीता यादव, कृष यादव आदि उपस्थित रहे और तैयारियों की समीक्षा की।
छठ माई के आशीर्वाद से हर वर्ष हमारा यह आयोजन और भी भव्य रूप ले रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”
— राजेश्वर सिंह, अध्यक्ष, छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव समिति, बरखेड़ा भेल
