माहेश्वरी समाज का अन्नकूट रविवार को 

 

भोपाल। हेडलाइन 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल जिला माहेश्वरी समाज द्वारा सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज का अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह आगामी रविवार की शाम को गुजराती समाज भवन में आयोजित किया जा रहा है।

 

संयोजक श्री रूपनारायण भट्टर ने बताया कि कार्यक्रम में गोधूली बेला में गोवर्धन पूजन के साथ छप्पन भोग दर्शन, प्रतिभावान बच्चों को शर्मिल तोषनीवाल स्मृति में ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात भजन संध्या तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।