रेलवे कॉलोनी में मंदिर क्षतिग्रस्त करने पर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन दो दिन में मंदिर पुनर्निर्माण की मांग, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी
रेलवे कॉलोनी में मंदिर क्षतिग्रस्त करने पर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन
दो दिन में मंदिर पुनर्निर्माण की मांग, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में आज दोपहर मंदिर क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला वीर सावरकर के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने डीआरएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान को ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि दो दिवस के भीतर मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाए, अन्यथा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री नितिन साहू, जिला सह मंत्री विजेंद्र सिंह परिहार, बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक शर्मा, सह संयोजक राकेश रायकवार, चंचल डोंगरे, सह प्रचार प्रसार प्रमुख कैलाश कुशवाह सहित विभिन्न प्रखंडों के मंत्री, संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
