भोपाल आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों में एक और बड़ी कार्यवाही में भारी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लाहन का जखीरा बरामद

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल कलेक्टर भोपाल *श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन पर,सहायक आबकारी आयुक्त *श्री वीरेंद्र धाकड़*के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी.भदौरिया* के नेतृत्व में भोपाल जिले की आबकारी विभाग की टीम ने दिनांक 25/10/2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर जिले के वृत कोलार के ग्रामों में कजली खेड़ा ,ढोली ,मावडिया, गोंदीपुरा, में दबिश देने पर लगभग 470 kg महुआ लाहन जो कि 25 प्लास्टिक केनो में भरा हुआ था और 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद और मौके पर निस्तारित की जाकर ज्ञात और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 1 अ,एफ के 7 प्रकरण कायम किए गए।दूसरी ओर बीडीए कॉलोनी आकृति से भी भोपाल के बाहर बैतूल की मदिरा 6 बोतल अंग्रेजी बरामद हुई।

          जब्त अवैध शराब की क़ीमत लगभग *350000* है I

            उक्त कार्यवाही प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी *मनीष द्विवेदी*

द्वारा की गईl कार्यवाही के दौरान पूरा मैदानी जिला आबकारी अमला मौजूद रहा।

       सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल *श्री वीरेंद्र धाकड़* ने बताया कि हमारी टीम द्वारा लगातार बड़ी अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाहियां को अंजाम दिया जा रहा है I ऐसी कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।