भवानी जन कल्याण सेवा समिति द्वारा छठ पूजा महोत्सव की भव्य तैयारी
भवानी जन कल्याण सेवा समिति द्वारा छठ पूजा महोत्सव की भव्य तैयारियाँ
श्रद्धा, उत्साह और लोक आस्था के रंग में रंगेगा बैरागढ़ कलॉ
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल (बैरागढ़ कलॉ)।
भवानी जन कल्याण सेवा समिति, बैरागढ़ कलॉ द्वारा इस वर्ष छठ पूजा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समिति ने समस्त नगरवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और सभी से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार—
संध्या अर्घ्य का आयोजन 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को शाम 4 बजे,
जबकि सूर्योदय अर्घ्य का आयोजन 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को सुबह 5 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. रामेश्वर शर्मा (विधायक, हुजूर) एवं विकास मारन (पार्षद, वार्ड क्रमांक 3) विशेष रूप से उपस्थित होंगे आयोजन स्थल को सजाने, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
छठ महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार शामिल होकर छठ मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करेंगे।
समिति अध्यक्ष कैप्टन अजय कुमार गौतम ने बताया कि समिति के पदाधिकारी—बी.के. सिंह, शिव जी सिंह, संतोष गोस्वामी, सुधीर शर्मा, लाल बाबू ठाकुर, मिथिलेश गुप्ता, बी.बी. सिंह, संजय सिंह, राकेश भदौरिया, पवन पोदार, वी.के. यादव, जवाहर गोस्वामी, अजय सिंह, शशि शंकर, लखन सिंह यादव, मुकेश कुमार, राहुल जाट, आर.एन. शर्मा, संजय कुमार एवं अन्य सदस्य—पूरे समर्पण से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
इस वर्ष छठ पूजा के कार्यक्रम प्रभारी भवानी जन कल्याण सेवा समिति के महामंत्री लाल बाबू ठाकुर हैं। उनके साथ सहयोगी संजय कुमार, जवाहरलाल गोस्वामी एवं बी.के. यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति ने सभी नगरवासियों से छठ पूजा महोत्सव में शामिल होकर इस पावन पर्व को श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील की है।
