स्व. श्री रमेशचन्द्र माली (योगी) की पुण्य स्मृति में पगड़ी प्रथा सम्पन्न धार्मिक स्थलों को सुपुत्र मुरली माली द्वारा दान
स्व. श्री रमेशचन्द्र माली (योगी) की पुण्य स्मृति में पगड़ी प्रथा सम्पन्न
धार्मिक स्थलों को सुपुत्र मुरली माली द्वारा दान
संतोष योगी की खबर
99932 68143
इंदौर।
गायत्री नगर, इंदौर निवासी स्वर्गीय रमेशचन्द्र माली (योगी) की पुण्य स्मृति में आज श्रद्धा और स्नेह के साथ पगड़ी प्रथा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र मुरली माली ने अपने पिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु धर्मस्थलों में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने श्रद्धा स्वरूप
गोरक्षधाम गोम्मटगिरी (इंदौर), गोरक्षनाथ वाटिका (सूर्यदेव नगर, इंदौर), श्री हिंगलाज माता मंदिर (जैसिगपुरा, उज्जैन) एवं श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर (देवास, म.प्र.) को
प्रत्येक को ₹2100 का नगद दान प्रदान किया।
गोरक्षधाम गोम्मटगिरी इंदौर के ट्रस्टी सत्यनारायण चोहान, राजेश गेहलोत, करण योगी, मनोहर योगी, अशोक योगी तथा शेखर कदम ने इस पुण्य कार्य के लिए हार्दिक आभार एवं प्रशंसा व्यक्त की।
