छठ पूजा महोत्सव गूंजेंगे छठी मईया के गीत भोजपुरी एकता संस्था के तत्वावधान में होगा भव्य आयोजन

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था (रजि.) भोपाल (म.प्र.) के तत्वावधान में “छठ पूजा महोत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 27 अक्टूबर को शाम 3 बजे से छठ पूजा घाट, हथाईखेड़ा डेम, आनंद नगर, भोपाल में संपन्न होगा।

संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह (मो. 9826291761) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भोजपुरी समाज की आस्था, संस्कृति और एकता को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का प्रतीक है, जिसमें सूर्य देव और छठी मईया की पूजा कर समाज की समृद्धि और मंगल की कामना की जाती है।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका पूजा दीक्षित अपने भक्ति गीतों से वातावरण को छठमय बना देंगी। उनके मधुर सुरों में “छठी मईया के गीत” गूंजेंगे और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे शामिल होंगे। संस्था ने सभी भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की है।

 सौजन्य से: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था (रजि.) भोपाल (म.प्र.)