युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राहुल जोगी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र — उज्जैन घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। योगी नाथ महासंघ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राहुल जोगी ने उज्जैन में नाथ समाज के गोरखपुर से आए संतों महावीर नाथ के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ निंदनीय हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों, इसके लिए कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

 

इसी संदर्भ में इंजीनियर राहुल जोगी ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं महाकाल मंदिर प्रबंधक को पत्र लिखकर संपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर शीघ्र और उचित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में न्याय की भावना स्थापित हो।

 

राहुल जोगी ने कहा कि नाथ संप्रदाय भोलेनाथ का उपासक है और उनकी पूजा-अर्चना करना उनका धार्मिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि संतों को पूजा करने से रोकना अस्वीकार्य है।

 

यदि सरकार ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की, तो नाथ समाज इस पूरे विषय को लेकर आंदोलन करेगी