उज्जैन घटना पर नाथ समाज में रोष — गुरु गोरखनाथ विकास संगठन की संस्थापक श्रीमती रंजीता जोगी ने जताया आक्रोश
उज्जैन घटना पर नाथ समाज में रोष — गुरु गोरखनाथ विकास संगठन की संस्थापक श्रीमती रंजीता जोगी ने जताया आक्रोश
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। गुरु गोरखनाथ विकास संगठन की संस्थापक श्रीमती रंजीता जोगी ने उज्जैन में घटी घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने गोरखपुर से महाकाल के दर्शन करने आए संत महावीर नाथ के साथ महाकाल मंदिर के पुजारी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
श्रीमती जोगी ने कहा कि संत हमारे लिए सदैव पूजनीय रहे हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि “कोई भी संत जब हमारे मध्यप्रदेश की पवित्र धरा पर आते हैं, तो वे भगवान तुल्य माने जाते हैं। ऐसे में भगवान तुल्य संतों के साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।”
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।
इस पूरे प्रकरण को लेकर नाथ समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। समाज के विभिन्न संगठनों ने भी सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि संतों के सम्मान की रक्षा के लिए यह मामला गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
