`मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का 26 अक्टूबर को दिवाली मिलन समारोह`   

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का 26 अक्टूबर को दिवाली मिलन समारोह`   

 

         प्रांत अध्यक्ष श्री छत्रबीर सिंह राठौड़ जी ने बताया की `भोपाल में शिक्षक संघ कार्यालय में शाम 26 अक्टूब रविवार शाम 6:30 से दीवाली मिलन समारोह` आयोजित होगा 

 मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला भोपाल द्वारा गत वर्षानुसार ही इस वर्ष प्रदेश कार्यालय F108/ 01शिवाजी नगर भोपाल( 5 नंबर स्टॉप दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने) में आयोजित किया गया हैं 

       उक्त गरिमामयी कार्यक्रम में *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत संघचालक डॉ. राजेश सेठी (प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ) , सांसद भोपाल आलोक शर्मा तथा दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, लोक शिक्षण संचनालय के संचालक डी. एस. कुशवाह , कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष छत्रबीर सिंह राठौड़ करेंगे* तथा संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारियो की सहभागिता रहेगी ,दिवाली मिलन समारोह में समस्त नगर, महानगर, तहसील,विकासखंड, एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त दायित्ववान पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सहित संभाग एवं प्रांत के भोपाल जिले में निवासरत समस्त पदाधिकारी एवं शासन प्रशासन के अधिकारी,एवं भोपाल के जनप्रतिनिधि और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओ पत्रकार साथियों को आमंत्रित किया है