भारतीय बधिर क्रिकेट संघ द्वारा 9वीं टी-20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप बधिरों के लिए – मध्यांचल टीम भी लेगी हिस्सा
भारतीय बधिर क्रिकेट संघ द्वारा 9वीं टी-20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप बधिरों के लिए – मध्यांचल टीम भी लेगी हिस्सा
संतोष योगी की रिपोर्ट
99932 68143
भोपाल।
भारतीय बधिर क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 9वीं टी-20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप (बधिरों के लिए) आगामी 3 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमें भाग लेंगी।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यांचल क्रिकेट सोसाइटी ऑफ द डेफ (मध्यांचल क्रिकेट बधिर समिति) की टीम भी हिस्सा ले रही है। टीम के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास में जुटे हुए हैं।
मध्यप्रदेश टीम के चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं —
अब्दुल समद (कप्तान), खेकरण बरसैया (उपकप्तान), वैभव परांजपे, सचिन पटेल, पुष्कर शर्मा, सुरेश जमरे, अमन चौबे, सोनसे चतुर्वेदी, हरिबिदेवे, तलकीर राठौड़, सचिन दांगी, पंकज सैनी, आशीष हरियाल, दीप श्रीवास्तव, गर्जेश मिश्रा (मैनेजर) तथा वैभव रहातकर (कोच)।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग, विदिशा के अब्दुल समद को मध्यांचल बधिर क्रिकेट टीम मध्यप्रदेश की कमान सौंपी गई है।
श्री अब्दुल समद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विदिशा में नियमित हैंडपंप तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने खेल कौशल और नेतृत्व क्षमता के बल पर टीम में विशेष स्थान बनाया है।
मध्यांचल क्रिकेट समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम इस बार शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी।
