अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवा संगठन ने रोहित शर्मा को भोपाल महानगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

भोपाल।

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवा संगठन, मध्य प्रदेश द्वारा आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंडित श्री रोहित शर्मा जी को भोपाल महानगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी, भोपाल संभाग अध्यक्ष पं. हेमंत राजोरिया एवं मध्य प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन की सहमति से की गई।

 

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पं. रोहित शर्मा जी को उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पं. सोनू तिवारी, राजकुमार त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, पं. राकेश तिवारी, आशीष जोशी सहित अनेक विप्रबंधुओं ने उपस्थित होकर रोहित शर्मा जी का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पं. रोहित शर्मा जी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा ब्राह्मण समाज के हित में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।