क्षेत्रीय वाल्मिकी समाज कल्याण पंचायत सेवा समिति भोपाल मध्य प्रदेश के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह और सामाजिक कार्यकारणी पर बैठक संपन्न हुई

 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

जिसमे भोपाल क्षेत्रीय वाल्मिकी समाज कल्याण पंचायत सेवा समिति भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा सामाजिक कार्यकारणी पर कुछ सुझाव और बदलाव की पहल की गई जिसमे इंदौर राजस्थानी पंचायत के अध्यक्ष श्री सुरेश जी घावरी और संक्षचक मुनालाल कछोटीया जी और अन्य पदाधिकारीगण इंदौर से सम्मिलित हुए साथ ही साथ भोपाल क्षेत्रीय वाल्मीकि समाज कल्याण पंचायत सेवा समिति भोपाल के अध्यक्ष श्री आनंद जी छपरिबंद, चौधरी श्री शिव दास तेजस्वी , पटेल श्री घनश्याम जी आदिवाल, संरक्षक श्री लादूलाल जी चंदेल, ओमप्रकाश जी अर्जियां , श्री हीरा लाल रानवे जी, श्री फूलचंद जी सांगेला, श्री कन्हैया लाल की संगत , लादू लाल जी घावरी, सोहनलाल जी लोट ,कोषाध्यक श्री श्रीकिशन जी रील , 

सदस्यगण श्री सुरेश जी आदिवाल , श्री विनोद जी तेजस्वी , श्री शंकर लाल जी लोट , अजय सरपटा जी , श्री विजय जी लोट और अन्य सदस्य गण सम्मिलित जिस में समाज के संत श्री राजेश जी महाराज सम्मिलित हुए और जोकि पूरे कार्यक्रम की देख रेख क्षेत्रीय वाल्मीकि समाज कल्याण पंचायत सेवा समिति भोपाल मध्य प्रदेश के युवा अध्यक्ष श्री सूरज जी सांगेला ने सामाली 

 

जैसा कि आप को अवगत कराया गया था कि बैठक में कुछ सुझाव , और बदलाव सामने आए हैं 

वह कुछ निम्नलिखित इस प्रकार है 

 

1. वाल्मिकी समाज के बेटे-बेटी द्वारा 10 वीं, 12वीं, उच्चशिक्षा पाठ्‌क्रम में 80: अंको पर बच्चों को सम्मानीत करना।

 

2. खेल प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त करने पर खिलाड़ियों का सम्मान करना

3. वाल्मिकि समाज में वैवाहिक कार्यक्रम में गणेश पूजन का कार्यक्रम एवं पत्रिका ड्राप बनाने का कार्यक्रम अपने घर परिवार एवं अपने मोहल्ले के नागरिकों बुलाकर किया जा सकता है, लेकिन भोजन व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी।

 

4. वाल्मिकी समाज में बेटे बेटियों की शादी कन्या योजना के अंर्तगत पंचायत सेवा समिति में करवाने की योजना।

 

5. वाल्मिकि समाज के दिवंगत व्यक्ति पर सोना चाँदी के चलन को पूर्ण तरीके से बंद किया जाना चाहिये।

 

6. वाल्मिकि समाज के परिवार में दिवंगत हुये व्यक्ति के तीसरे का कार्यक्रम होने वाले को पूर्णता बंद किया जाय बाहार से पधारे हुये अतिथियों एवं घर परिवार के भोजन की व्यवस्था रहेगी।

 

7. बेटे बेटी के वैवाहकि कार्यक्रम में समधि के सम्मान में राशि

 

1100/11000 रू. तक का सम्मान किया जा सकता है एवं बेटे की शादी में भोपाल शहर से बाहर बारात ले जाने पर 1100/11000 रू. तक का सम्मान लेना है।

 

8. वाल्मिकि समाज में अल्प आयु के युवा युवती 20 से 30 वर्ष के दिवंगत होने पर तीसरे एवं बारहवाँ धुप पूजन का कार्यक्रम रहेगा, भोजन पूर्णतः बंद रहेगा इस अवसर पर के सामाजिक बंधु उपस्थित थे सभी ने एक राय होकर सहमति प्रदान की

 

और यह भी बताया गया कि इन योजनाओं और सुझाव पर जल्द से जल्द कार्य किया जाएगा इस के साथ समाज की इस बैठक में कई जन साक्षी बने