भवानी जन कल्याण सेवा समिति ने हर्षोल्लास से मनाया छठ महापर्व बैरागढ़ कला भोपाल
भवानी जन कल्याण सेवा समिति ने हर्षोल्लास से मनाया छठ महापर्व
बैरागढ़ कला भोपाल
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भवानी जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आस्था और श्रद्धा के प्रतीक छठ महापर्व को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह चार दिवसीय महापर्व — नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य — के क्रम में सम्पन्न हुआ। 36 घंटे के निर्जल व्रत के उपरांत श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं पार्षद प्रतिनिधि श्री विकास मरण विशेष अतिथि रहे। समिति के अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह गौतम एवं महामंत्री श्री लाल बाबू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक, पार्षद प्रतिनिधि तथा समिति के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष शिवाजी सिंह, सचिन संतोष गोस्वामी, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, सहसचिव मिथिलेश गुप्ता, बी.बी. सिंह, संजय सिंह, जवाहरलाल गोस्वामी, वी.के. यादव, राकेश भदौरिया, राममिलन शर्मा, अजय सिंह, मनीष शर्मा, महेंद्र शर्मा, पवन पोद्दार एवं आर.एन. शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
