भोपाल में छठ महापर्व का भव्य आयोजन — भोजपुरी संस्कृति की गूँज से गूंजा एकतापुरी घाट

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

भोपाल।

स्व. कैलाश नारायण सारंग भोजपुरी मंच, एकतापुरी के तत्वावधान में एकतापुरी पार्क, सेमरा स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी समिति के प्रमोद ठाकुर ने दी।

 

उन्होंने बताया कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का पर्व है, जो लोक संस्कृति और समर्पण का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार, विशेषकर नरेला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री माननीय विश्वास सारंग द्वारा छठ घाटों पर की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण भोपाल में अब लोगों को “बिहार जैसा माहौल” अनुभव हो रहा है।

 

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक दीपक ठाकुर, संरक्षक पिंटू मिश्रा, नितिन पाठक, सचिव वरुण ठाकुर, उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, उपाध्यक्ष अजय दुबे, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, सुनील दुबे सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। छठ घाट पर की गई आकर्षक सजावट और स्वच्छता व्यवस्था ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चाँद लगा दिए।