छठ पूजा के सफल आयोजन पर समिति ने जताया आभार, कहा – सभी के सहयोग से ही संभव हुआ भव्य पर्व,, राजेश्वर सिंह

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल गोविंदपुरा। छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव समिति, गोविंदपुरा ने छठ पूजा के पावन पर्व के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया है।

 

समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि छठ माई की पूजा-अर्चना में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं को सुचारू व्यवस्था एवं पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने में सभी के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

 

राजेश्वर सिंह ने कहा, “यह भव्य आयोजन तभी संभव हो पाया है जब सभी विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर पूरी निष्ठा से योगदान दिया। मैं सभी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ।”