भोपाल में सेवा भारती शंकराचार्य मंडल द्वारा ‘सेहत की पाठशाला’ एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

 

 

संतोष योगी की खबर 99932668143

 

भोपाल। सेवा भारती शंकराचार्य मंडल के तत्वावधान में एवं श्री रामशिव हरे जी (भाई साहब) के सहयोग से ‘सेहत की पाठशाला एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर’ का आयोजन कुशवाहा मंगल भवन, कृष्णा नगर में किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 105 पीड़ितों की नि:शुल्क बीएमआई जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद श्री हेमराज कुशवाहा जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री शिवमंगल सिंह जी (भाई साहब) द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर श्री शिवमंगल सिंह जी ने सेवा भारती के उद्देश्यों एवं समाजसेवा के कार्यों का परिचय कराया।

 

शिविर में महानगर सह स्वास्थ्य आयाम प्रभारी डॉ. राम अवतार यादव जी तथा वरिष्ठ आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. निलेश जेठालिया जी ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि किस प्रकार संतुलित आहार और जीवनशैली में सुधार से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।

 

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष श्री शिव शंकर कुशवाहा जी, कोषाध्यक्ष डॉ. शोभाराम पवार जी, सदस्य श्री बी.पी. मालवीय जी, राजेंद्र नगर सेवा प्रमुख श्री विशाल सोनी जी, महिला मंडल सह संयोजिका श्रीमती अनीता ताम्रकार दीदी, पूर्णकालिक देवीराम साहू, मुख्य निरीक्षिका श्रीमती गीता रैकवार दीदी तथा वैभव श्री निरीक्षिका कु. मुनिया लोधी दीदी की विशेष उपस्थिति रही।

 

सेवा भारती के इस प्रयास की सभी उपस्थित जनों ने सराहना की और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने हेतु ऐसे आयोजन निरंतर करने का संकल्प लिया।