आनंद नगर में 30 अक्टूबर को होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन बिहार के प्रसिद्ध भजन गायकों की होगी प्रस्तुति, संगीत प्रेमियों को आमंत्रण
आनंद नगर में 30 अक्टूबर को होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन बिहार के प्रसिद्ध भजन गायकों की होगी प्रस्तुति, संगीत प्रेमियों को आमंत्रण
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था एवं आशीष डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर की शाम 7 बजे, आनंद नगर चौराहा पुलिस चौकी के पास भोपाल में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठी माई की पूजा के उपरांत विशाल भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम में बिहार के प्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे और दर्शकों को भक्ति रस से सराबोर करेंगे। भोजपुरी एकता संस्था का यह आयोजन धार्मिक आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संस्था ने सभी संगीत एवं भक्ति प्रेमियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थिति का आग्रह किया है।
