बोर्ड परीक्षा का समय , SIR और जनगणना भी । जिला प्रशासन शिक्षको को इन सबसे मुक्त करे
*बोर्ड परीक्षा का समय , SIR और जनगणना भी । जिला प्रशासन शिक्षको को इन सबसे मुक्त करे ।*
संतोष योगी की खबर
99932 68143
सभी को ज्ञातब्य हो कि आगामी 4 नवम्बर से पूरे प्रदेश में SIR (मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण ) का कार्य शुरू हो रहा है इसके लिए भोपाल जिले के सभी BLO को ट्रेनिंग दी जा रही है । उसी परिप्रेक्ष्य में मैं आज हुजूर विधान सभा की ओर से जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण में उपस्थित हुआ था ।
यह सौभाग्य की बात है कि जिला निर्वाचन का कार्य डिप्टी कलेक्टर श्री भुवन गुप्ता जी देख रहे हैं उनके पास वर्तमान में हमारे विभाग के डीपीसी का अतिरिक्त प्रभार भी है ।
इस SIR की पूरी प्रक्रिया में जो शिक्षक बीएलओ हैं वो पूरे तीन महीने नवम्बर , दिसम्बर और जनवरी में सिर्फ BLO का ही कार्य कर पायेंगे स्कूल में अध्यापन का कार्य नहीं कर पायेंगे ऐसी परिस्थिति में आज मैने आदर्णीय भुवन गुप्ता जी के समक्ष ये प्रस्ताव रखा कि किसी विग्यालय में दो शिक्षक है और वो दौनो शिक्षक बीएलओ का कार्य करेंगे तो विद्यालय कौन देखेगा । कोई ऐसा उपाय किया जाए जिसके अनुसार इन तीन महीनों के लिए स्थानीय स्तर पर अतिथि शिक्षक रखे जाएं ताकि विद्यालय का कार्य प्रभावित ना हो
