स्वर्गीय श्री गंगारामजी जोगी को अमित जोगी ने दी श्रद्धांजलि — पिता के परम मित्र को किया याद
स्वर्गीय श्री गंगारामजी जोगी को अमित जोगी ने दी श्रद्धांजलि — पिता के परम मित्र को किया याद
भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर
इंदौर।
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के पुत्र एवं जनता कांग्रेस (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक अमित जोगी ने आज अपने बचपन के शहर इंदौर में अपने पिता के परम मित्र और नाथ समाज के आधार स्तंभ, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री गंगारामजी जोगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमित जोगी इंदौर स्थित जनता कांग्रेस (जोगी) के प्रदेश मीडिया प्रभारी लेखराज जोगी के राऊ स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय श्री गंगारामजी जोगी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अमित जोगी ने कहा > “स्वर्गीय श्री गंगाराम जोगीजी समाज सेवा और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में नाथ समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। मेरे पिता स्वर्गीय अजीत जोगी जी के वे परम मित्र थे और हमारे परिवार के लिए उनका स्नेह अविस्मरणीय है।”
कार्यक्रम में नाथ समाज के अनेक वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं मित्रमंडल उपस्थित रहे। सभी ने अमित जोगी का हार्दिक स्वागत किया और उनके समाज के प्रति समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत जोगी, आयुष अग्रवाल, मुकेश मंगल, संतोष मंडले, शिवम चौधरी, अरविंद गहलोत, विजय जोगी, हुसैन भाई, सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय गंगाराम जोगी के आदर्शों और सेवा भावना को नमन किया।
