भोजपुरी भक्ति की सुरमयी संध्या में झूम उठे श्रद्धालुओं लाखों की संख्या में पहुंचे संगीत प्रेमी डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था द्वारा आनंद नगर में भव्य भजन संध्या सम्पन्न
भोजपुरी भक्ति की सुरमयी संध्या में झूम उठे श्रद्धालुओं
लाखों की संख्या में पहुंचे संगीत प्रेमी डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था द्वारा आनंद नगर में भव्य भजन संध्या सम्पन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। आनंद नगर चौराहा पुलिस चौकी के पास डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था एवं आशीष डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर छठी माई की पूजा के उपरांत आयोजित यह वार्षिक भक्तिमय कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष छठ पूजा के बाद भक्ति और सांस्कृतिक एकता का यह आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम में बिहार के प्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए भजन —“उग हे सूरज देव भइनी अर्घ के बेरिया...”
“छठी माई के गीत गाईं, मनवा हरषाई...”
“केलवा जरा के जय छठी मइया...”भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
