उड़ीसा उपचुनाव में डॉ. मनोज यादव बने स्टार प्रचारक — समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश ने व्यक्त किया आभार

 

भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर99932 68143

 

भोपाल।

उड़ीसा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. मनोज यादव जी को पार्टी द्वारा स्टार प्रचारक बनाए जाने पर मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी के मीडिया विभाग ने राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

मीडिया विभाग ने कहा कि यह निर्णय पार्टी संगठन के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस विश्वास से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई है। डॉ. मनोज यादव के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जमीनी जुड़ाव से पार्टी को उड़ीसा सहित देशभर में सशक्त पहचान मिलेगी।

 

मीडिया विभाग ने कहा कि प्रदेश की पूरी टीम राष्ट्रीय नेतृत्व के इस निर्णय के लिए आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हार्दिक धन्यवाद और आभार प्रकट करती है।